फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marriage of Marriage at Dowry Not Found

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Marriage of Marriage at Dowry Not Found
अवैध संबंधों से नाराज बेटे और दामाद ने की महिला के प्रेमी की हत्या
-दो साल पहले ही हुई थी शादी, पांच लोगों पर मुकदमा      
विज्ञापन

दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर सुसराल में विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतक के मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं।       

कुंवरगांव थाने के गांव सिंगोई निवासी धर्मपाल शर्मा ने अपनी बेटी शशि की शादी करीब दो साल पहले इस्लामनगर थाने के गांव मितरौली निवासी अंकेश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र सुखपाल से की थी। हैसियत के मुताबिक, दान-दहेज भी दिया। ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर अक्सर शशि को प्रताड़ित करते थे। कई बार नाते-रिश्तेदारों को बुलाकर सुलह-समझौता भी हुआ। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शुक्रवार रात शशि की हत्या कर दी। इसके बाद घर से फरार हो गए। खबर मिलने पर मायके के लोग शशि की ससुराल पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed