फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life imprisonment for four including three brothers

तीन भाइयों समेत चार को उम्रकैद

Thu, 12 Oct 2017 12:00 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 12 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for four including three brothers
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
करीब छह साल पहले उझानी की अनाज मंडी में दिनदहाड़े हुई नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य और तेल व्यापारी राकेश गुप्ता की हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही चारों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को देने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

यह चर्चित हत्याकांड 23 सितंबर 2011 की शाम करीब छह बजे हुआ था। उझानी के मोहल्ला भदवारगंज निवासी शशि गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक शशि के पति  राकेश और नगर के ही  वीरेंद्र गुप्ता के बीच दोस्ती थी। वीरेंद्र का अपने भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद में उसके पति ने वीरेंद्र गुप्ता का साथ दिया था। इसी कारण उनके पति से वीरेंद्र के भाई रंजिश मानते थे। 23 सितंबर की शाम छह बजे वह पति राकेश और भतीजे अमित के साथ पंचमुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब वे लोग अनाज मंडी के पास बाबू के फड़ के पास पहुंचे तभी विशन कुमार उर्फ पहलवान, संजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता पुत्रगण गुरुदयाल गुप्ता और प्रभात गुप्ता  पुत्र विशन कुमार ने तमंचों के बल पर उन्हेें घेर लिया। एक साथ जान से मारने की नीयत ने फायर किए। गोली लगने से उसके पति राकेश घायल हो गए। इलाज के दौरान बदायूं में मौत हो गई।  
विज्ञापन

न्यायाधीश डॉ.कपिला राघव ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी जगत सिंह यादव और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी विशन  कुमार, संजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता और प्रभात गुप्ता को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 20-20 हजार का जुर्माना भी डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed