फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   katra

प्रोटेस्ट के लिए आज कोर्ट से समय मांगेगा वादी पक्ष

Wed, 11 Feb 2015 12:33 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
 कटरा सआदतगंज कांड में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए वादी पक्ष मंगलवार को कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगेगा। वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी का कहना है कि पूरे मामले में सीबीआई ने साक्ष्यों को तोड़ा-मरोड़ा है। साक्ष्यों का अध्ययन करने में एक सप्ताह का समय लगेगा और वह इसके बाद ही प्रोटेस्ट दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर वह कह सकते हैं कि सीबीआई मुल्जिमान की वकालत कर रही है।
विज्ञापन

वादी पक्ष की मांग पर स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वह वादी पक्ष को क्लोजर रिपोर्ट का आधार बताए। वादी पक्ष को सभी साक्ष्य भी दिए जाएं। सीबीआई ने पांच फरवरी को वादी पक्ष के वकील को साक्ष्य दे दिए थे। कोर्ट ने साक्ष्य मिलने के एक सप्ताह में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए कहा था। इस हिसाब से वादी पक्ष को 11 फरवरी को कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल करना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed