फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jrifnagr brother killed

जरीफनगर में भाई को मार डाला

Thu, 26 Feb 2015 08:42 PM IST
Jrifnagr
Jrifnagr Updated Thu, 26 Feb 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Jrifnagr brother killed
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर में छोटे ने बड़े भाई रामऔतार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की वजह अवैध संबंध बता रही है। मृतक की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मई हुसैनपुर निवासी रामऔतार (46) पुत्र फूल सिंह पाली पत्नी अंबरवती के साथ घर के बाहर मढ़ैया में सो रहे थे। रात में करीब 12.30 बजे रामऔतार का छोटा भाई गेंदन वहां पहुंचा और उनको गोली मार दी। गोली रामऔतार के सीने में लगी। उनकी मौके पर मौत हो गई। गेंदन को भागते हुए रामऔतार की पत्नी अंबरवती ने देख लिया। घटना की सूचना पर सीओ सहसवान उमेश यादव और एसओ गंगा सिंह यादव गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस रामऔतार की हत्या अवैध संबंध के चलते होना बता रही है। सीओ सहसवान उमेश यादव का कहना है गेंदन ने रामऔतार के बेटे सोनू की शादी अपनी ससुराल गांव सिंघोली पर्मी में कराई थी। सोनू गुड़गांव में नौकरी करता है। गेंदन सोनू की गैरहाजिरी में अक्सर रामऔतार के घर आता था। इसका रामऔतार विरोध करता था। इसी वजह से गेंदन ने रामऔतार की हत्या कर दी। अंबरवती की तहरीर पर पुलिस ने गेंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


..और तार-तार हुआ खून का रिश्ता
खून के रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं। अपने ही अपनों का खून बहाने में संकोच नहीं कर रहे। रिश्तों को कलंकित और रिश्तों का खून करने वाली घटना से मई हुसैनपुर के लोग स्तब्ध हैं। 
जरीफनगर के गांव मई हुसैनपुर के रामऔतार और गेंदनलाल सगे भाई हैं। गेंदनलाल ने अपने भाई रामऔतार के बेटेे सोनू की शादी अपने साले की लड़की से कराई थी। शादी के बाद सोनू नौकरी करने गुडगांव चला गया। उसकी पत्नी घर पर रहती थी। दोनों भाइयों ने सोनू की शादी में कर्ज भी लिया था। गेंदनलाल ने अपने हिस्से का कर्ज चुका दिया था। रामऔतार पर कर्ज बाकी था। इसको लेकर दोनों भाइयों में अक्सर तकरार भी होती थी।

बताते हैं कि गेंदनलाल आशिक मिजाज है। इससे रामऔतार ने उसके अपने घर में आने पर पाबंदी लगा रखी थी। इसके बाद भी गेेंदन कई बार रामऔतार की गैरमौजूदगी में उसके घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले गेंदन नौकरी करने नरौरा चला गया था। पुलिस की मानें तो गेंदन के सोनू की पत्नी से नाजायज संबंध थे। रामऔतार इसमें रुकावट बन रहा था। इसी वजह से गेंदन ने रामऔतार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह 25 फरवरी की शाम नौ बजे नरौरा से चला और करीब 11 बजे मई हुसैनपुर पहुंच गया। रात में उसने सोते समय रामऔतार को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed