{"_id":"57c0938f4f1c1bf638d4f467","slug":"ground-crushed-by-a-tractor-in-revenge-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बिल्सी में जमीन की रंजिश को लेकर लटूरी नाम के ग्रामीण की ट्रैक्टर से कुचल हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे की ओर से गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिल्सी थाने के गांव बरनी निवासी ओमेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह अपने चाचा लटूरी सिंह (45) पुत्र हंसराज के साथ शुक्रवार सुबह नौ बजे खेत पर जा रहा था। गांव के ही चंदन और महेंद्र से लटूरी की जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर चंदन और महेंद्र ने लटूरी सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ओमेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चंदन और महेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एचएन सिंह ने मौका मुआयना किया है। एसओ एनपी सिंह ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।