फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collided with the bus fell into the ditch , a death

बोलेरो से टकरा कर बस खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
अलापुर
अलापुर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with the bus fell into the ditch , a death
एमएफ हाईवे पर बुलेरो से टकराने के बाद यात्रियों से भरी निजी बस खाई में पलट गई। हादसे में हेल्पर आर्येंद्र यादव की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। हादसा संजरपुर गांव के पास हुआ। खबर मिलने पर सीओ दातागंज श्योराज सिंह और एसओ अलापुर अजीत प्रताप मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि बोलरो कार में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बदायूं से सवारियां लेकर उसहैत जा रही बस एमएफ हाईवे पर बोलेरो कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सात फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर बचाव में जुट गए। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गए। हादसे में उसहैत थाने के गांव परवीन नगला निवासी हेल्पर आर्येंद्र यादव (20)बस के नीचे दब गया। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे में उसहैत निवासी अफसाना (40), सखानूं की शहीन (47), जोएफ (4), आसमां (45), फरान (7) अजय (12) समेत करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

देर से पहुंची एंबुलेंस, उग्र हुए ग्रामीण
अलापुर।
हादसा दोपहर 12 बजे हुआ। आस-पास के गांव वालों ने तुरंत ही एंबुलेंस 108 और 102 को खबर दे दी। इसके बावजूद एंबुलेस समय से नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। घायलों की चीत्कारों के बीच ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से उनको समझाया। बाद में घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजना शुरू किया गया। बाद में जब एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीण एंबुलेंस स्टाफ पर हमलावर होने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed