{"_id":"6317e5a8e9fc3a6aa691b115015104b2","slug":"binavar-the-second-day-stress-off-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर में दूसरे दिन भी तनाव, बंद रहा बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनावर में दूसरे दिन भी तनाव, बंद रहा बाजार
Binavar
Updated Thu, 14 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच संघर्ष के बाद दूसरे दिन भी बिनावर में तनाव रहा। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। पुलिस के खिलाफ पब्लिक का गुस्सा देते हुए यहां पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा दिन भर बिनावर में डेरा डाले रहे। उन्होंने व्यापारियों को समझा-बुझा कर बाजार खुलवाया। आश्वासन दिया कि बलवा करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
कस्बे के सर्राफा व्यापारी सुरेश गुप्ता की दुकान के सामने बुधवार को आलेहसन ने ठेला खड़ा कर दिया था। सुरेश गुप्ता ने ठेला हटाने को कहा तो बात बिगड़ गई। आले हसन ने दर्जनों लोगों को चाकू-छुरा लेकर बुला लिया। यह देखकर व्यापारी भी एकजुट हो गए। थाने से चंद कदम की दूरी पर दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। संघर्ष के चलते एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। पब्लिक ने कई बार थाने का घेराव किया। इस दौरान एसओ जमीरुल हसन थाना छोड़कर चले गए। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ स्थिति पर काबू किया। व्यापारी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
सुरेश गुप्ता की तहरीर पर अनास, इरफान, इमशीद, कल्लू, शमशाद, अरमान, मुजाहिद, नियाज अहमद और आलेहसन के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को घटना के विरोध में व्यापारियों ने दोपहर तक बाजारों को बंद रखा। दोपहर बाद सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने इनको समझा-बुझा कर बाजार खुलवाए। इस बीच पुलिस ने अनास, आलेहसन और फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-----
स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई होगी।
-राजेंद्र सिंह धामा, सीओ सिटी