फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After gang rape Dalit girl pregnant

सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई दलित किशोरी

Thu, 09 Jun 2016 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई दलित किशोरी गर्भवती हो गई है। पेट में दर्द की शिकायत पर परिवार वालों नेक जब उसे डॉक्टर को दिखाया तो इसका पता लगा। मामले में दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें एक आरोपी पर डबल मर्डर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। घटना के वक्त किशोरी के परिवार वालों ने लोक-लाज और डर की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। 
विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव में 14 वर्षीय दलित किशोरी अपनी मां और भाभी के साथ रहती है। उसका भाई गुजरात प्रांत में नौकरी करता है। मार्च 2016 में एक दिन सुबह किशोरी की मां और भाभी शौच को गए थे। किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव केे ही नेकसू पंडित पुत्र रतनलाल और दुर्गपाल पुत्र देवदत्त उसके घर में घुस आए। दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

मां और भाभी के लौटने पर उसने घटना के बारे में बताया। उस वक्त किशोरी के परिवार वालों ने लोक-लाज और आरोपियों के डर की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। कई दिन से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। मंगलवार को परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर के किशोरी के चार महीने का गर्भ होने की बात बताई। इस पर सभी दंग रह गए। गुजरात से किशोरी के भाई को बुलाया गया। किशोरी के भाई की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने नेकसू और दुर्गपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नेकसू अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ दोहरे हत्याकांड का मामला कोर्ट में विधाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एपी सिंह यादव, एसओ अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed