फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पार्किंग शुल्क वसूली पर बिफरे टेंपो चालकों का प्रदर्शन

पार्किंग शुल्क वसूली पर बिफरे टेंपो चालकों का प्रदर्शन

Fri, 28 Sep 2018 05:40 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग शुल्क वसूली पर बिफरे टेंपो चालकों का प्रदर्शन
फोटो- 28 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन



टेंपो चालकों का प्रदर्शन
ठेकेदार पर रेट से अधिक शुल्क वसूलने का आरोप
पालिका प्रशासन की भूमिका पर भी उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। टेंपो चालकों ने पार्किंग शुल्क वसूली में वृृद्धि को लेकर शुक्रवार को गुस्से का इजहार किया। टेंपो चालकों ने पालिका प्रशासन और पुलिस कर्मियों से भी इसकी शिकायत की। ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ हड़ताल भी रखी।
टेंपो चालक और मालिक यूनियन के लोग शुक्रवार पूर्वाह्न में पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्किंग शुल्क वसूली में मनमानी का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और उसके कारिंदों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार भी लगाई। बाद में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की। पालिका और पुलिस से कोई जवाब नहीं मिलने से नाराज चालकों और मालिकों ने बाईपास पर पहुंचकर यह कहते हुए अपने टेंपो खड़े कर दिए। बाईपास पर वाहन खड़े करने के बाद टेंपो चालकों और मालिकों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कहा कि ठेकेदार के कारिंदे वसूली का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। पहले भी उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। ओवररेट वसूली के विरोध में उन्होंने पूरे दिन टेंपो का संचालन भी बंद रखा। प्रदर्शनकारियों में मुकीम, नासिर, इस्त्याक, सुनील कुमार, राजा सिंह, अजीज अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

-------------
इंसेट
हाईकोर्ट में भी हो चुका है वाद दायर
उझानी। टेंपो चालक सुनील कुमार ने एक सितंबर को पार्किंग शुल्क वसूली में ओवररेट की शिकायत एक सितंबर को डीएम से भी की थी। इससे पहले सुनील की ओर से ही हाईकोर्ट में वाद दायर किया गया। आरोप है कि वसूली को लेकर पालिका प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। टेंपो चालकों में सुनील की मानें तो वह अपने हक की लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
वित्तीय वर्ष-2018-19 के लिए पार्किंग शुल्क का ठेका पहले के मुकाबले अधिक बोली पर छूटा था। पिछले सालों में वाहनों पर शुल्क कम था लेकिन बाद में बढ़ोतरी कर उसे मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग शुल्क वसूली का रेट अंकित करा दिया गया है। रेट से अधिक वसूली नहीं की जा सकती।
- संजय कुमार तिवारी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed