फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इंसाफ नहीं मिला तो बेटियों के साथ कर लूंगी आत्मदाह

इंसाफ नहीं मिला तो बेटियों के साथ कर लूंगी आत्मदाह

Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
इंसाफ नहीं मिला तो बेटियों के साथ कर लूंगी आत्मदाह
बदायूं। दबंगों से परेशान तीन बेटियों के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंची महिला ने कादरचौक पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया। कहा, थाने में सुनवाई नहीं होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी सिटी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया तो महिला बोली इंसाफ नहीं मिला तो बेटियों संग आत्मदाह कर लूूंगी।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला शनिवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। यहां एसएसपी के नहीं मिलने पर वह एसपी सिटी कमल कमल किशोर के पास पहुंची। महिला का आरोप था कि नाली के विवाद को लेकर आठ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत उसने थाने की तो आरोपियों ने घर में घुसकर बेटियों के साथ मारपीट करते हुए सारा सामान तोड़फोड़ दिया था। कादरचौक थाने में अगले दिन घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों से पुलिस ने साठंगांठ कर ली है इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहती। एसपी सिटी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed