{"_id":"59bbc5d04f1c1b23688b4bee","slug":"71505478096-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाने वाली लड़कियों से करता था अश्लील हरकतें, घरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जाने वाली लड़कियों से करता था अश्लील हरकतें, घरा गया
Updated Fri, 15 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
एक शोहदे ने बच्चियों का स्कूल जाना दूभर कर दिया था। आरोपी स्कूल जाने आने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करता था। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह आरोपी युवक को दबोच लिया और पीटने के बाद उझानी पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई का है। गांव के आसपास पिछले कई दिनों से बच्चों और इलाके की छात्राओं ने रास्ते में एक युवक के परेशान करने और अश्लील हरकतें करने की शिकायत अपने घरवालों से की। दो दिन से उसकी तलाश में जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए एक किशोर का सहारा लिया। आरोपी युवक उसे देखकर गन्ने के खेत से बाहर निकला और किशोर के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में कोतवाली लाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि यशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।