फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चों के विवाद में दंपति की पिटाई, हालत गंभीर

बच्चों के विवाद में दंपति की पिटाई, हालत गंभीर

Sat, 10 Nov 2018 06:08 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दंपति की पिटाई, हालत गंभीर
बच्चों के विवाद में दंपति की पिटाई, हालत गंभीर
विज्ञापन

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा में बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दंपति को खेत पर घेरकर पिटाई कर दी। घायल दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। भैंसोरा निवासी रोहताश और उसके कुनबे के ही रामवीर के बच्चों के बीच दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी। शाम को रोहताश अपनी पत्नी सुनीता (33) के साथ खेत पर चारा काटने पहुंचा तो पहले से ही मौजूद रामवीर और उसके साथियों ने दंपति को घेर लिया। तीन लोगों ने दंपति की लाठी-डंडों से पिटाई की। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार को लोगों को आता देख हमलावर पक्ष के लोग फरार हो गए। पिटाई से घायल रोहताश और उसकी पत्नी को देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बाद में दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोहताश की तहरीर पर रामवीर और अशोक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed