फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा

झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा

Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन

दुकान छोड़कर भाग गया झोलाछाप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। झोलाछाप के इलाज से शनिवार शाम एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। इससे पहले झोलाछाप अपनी दुकान छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेला निवासी 45 वर्षीय रामपाल को शनिवार को दोपहर बुखार आया था। वह अपने गांव में दवा देने वाले झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। झोलाछाप ने हालत देखकर रामपाल को दवा दे दी। साथ ही उनको ड्रिप भी चढ़ानी शुरू कर दी। इससे रामपाल की हालत और अधिक बिगड़ गई। देखते ही देखते रामपाल उसकी दुकान पर ही अचेत हो गए। परिवार वाले कुछ समझ पाते उससे पहले झोलाछाप अपनी दुकान छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिवार वाले रामपाल जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी दुकान पर ही मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हंगामा कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मूसाझाग पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ जयप्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तब तक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed