फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सावधान! ट्रेन में सक्रिय हैं पर्स, मोबाइल चोर गिरोह

सावधान! ट्रेन में सक्रिय हैं पर्स, मोबाइल चोर गिरोह

Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सावधान! ट्रेन में सक्रिय हैं पर्स, मोबाइल चोर गिरोह
सावधान! ट्रेन में सक्रिय हैं
विज्ञापन

पर्स, मोबाइल चोर गिरोह
- बदायूं से बरेली जाने वाली ट्रेनों में सवार यात्री हो रहे शिकार
- अगस्त में जीआरपी थाने में दर्ज हो चुकी हैं पांच घटनाओं की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे है तो बेहद सतर्क रहिए। बरेली-कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेनों में पर्स और मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हैं, जो नजर बचते ही घटना को अंजाम दे देते हैं। केवल बदायूं जीआरपी क्षेत्र की बात करें तो अगस्त में चोरी की पांच घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

बरेली-कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते रात की गाड़ियों में यात्रियों की संख्या काफी कम रहती है। आराम से बैठने की जगह मिलने पर अधिकतर यात्रियों को नींद आ जाती है। मगर यह कुछ देर का आराम आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। ट्रेनों में सक्रिय चोर गिरोह गहरी नींद में सोने वाले यात्रियों के जेब से पर्स और मोबाइल गायब कर भाग जाते हैं। जीआरपी के थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस माह ही ट्रेन में चोरी के पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही गिरोह गिरफ्त में होगा। लेकिन फिर भी यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed