{"_id":"5b60b2934f1c1b58488b804a","slug":"31533063827-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाश रेलवे लाइन किनारे फेंकी, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की लाश रेलवे लाइन किनारे फेंकी, हत्या की आशंका
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21
युवक की लाश रेलवे लाइन किनारे फेंकी, हत्या की आशंका
देर शाम तक नहीं हुई शिनाख्त, इलाके में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चित्रांश नगर मोहल्ले के नजदीक रेलवे लाइन किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। मंगलवार सुबह लोगों ने लाश पड़ी देखी तो इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाश पर चाकू से गोदने के निशान हैं। जबकि पुलिस हादसा बता रही है।
मंगलवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर के कुछ लोग रेलवे लाइन किनारे घूमने निकले थे। उसी समय लोगों ने रेलवे लाइन किनारे युवक की लाश पड़ी देखी। उसके गले पर कुछ निशाना मिले हैं। सिर में गंभीर चोटों के निशान हैं। लोगों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि युवक को चाकू से गोदकर मारा गया। उसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं। अनुमान है कि हत्या के बाद युवक की लाश को रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। देखने से युवक किसी गरीब परिवार से लग रहा है। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी देवेश सिंह के मुताबिक युवक की मौत हादसे में होना लगती है।