फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   केनरा बैंक की एटीएम में मिली 2.36 लाख रुपये की राख

केनरा बैंक की एटीएम में मिली 2.36 लाख रुपये की राख

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक की एटीएम में मिली 2.36 लाख रुपये की राख
बदायूं। दातागंज तिराहे के पास 3 मार्च की रात गैस कटर से काटी गई एटीएम रविवार को जब बमुश्किल खुली तो उसकी ट्रे में 2.36 लाख रुपये के नोट की राख मिली। कुछ अधजले टुकड़े भी मिले। कोई नोट सुरक्षित नहीं निकला।
विज्ञापन

केनरा बैंक की एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब एक बजे एक चोर गैस कटर लेकर एटीएम केबिन में घुसा था। फिर शटर गिराकर एटीएम को दो बजे तक काटता रहा। केबिन में धुआं फैल गया तो बाहर निकल आया। चोर के साथी की झलक भी फुटेज में दिखाई दी थी। शुरुआत में बैंक अधिकारी यही पुष्ट नहीं कर पाए थे कि एटीएम से कैश चोरी हुआ या नहीं, क्योंकि चोर एटीएम को आधा अधूरा काट पाए थे।
विज्ञापन

जांच के लिए एटीएम खोलने के लिए बैंक अधिकारियों ने इंजीनियर बुलाए थे। तब से एटीएम खोलने का प्रयास चल रहा था। सोमवार को एटीएम खुली लेकिन उसमें नोटों की जगह राख पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि 2 मार्च को एटीएम में ढाई लाख रुपये रखे गए थे। इसके बाद अगले दिन रविवार की शाम तक एटीएम से 13,300 रुपये की निकासी हुई। इस तरह एटीएम में 2,36,700 रुपये बचे थे। माना जा रहा है कि गैस कटर की चिंगारी मशीन के अंदर तक गई थी। जब उससे धुआं निकलने लगा तो चोर वहां से खाली हाथ ही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed