फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक को लगी गोली, बरेली रेफर

युवक को लगी गोली, बरेली रेफर

Fri, 15 Dec 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
युवक को लगी गोली, बरेली रेफर
demo pic

विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव अंगथरा में गुरुवार रात एक व्यक्ति अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बदायूं भेजा, यहां से उसे बरेली रेफर किया गया। गोली किसने और क्यों मारी? इसे लेकर असमंजस बना है और पुलिस जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव अंगथरा में गुरुवार रात करीब दस बजे इरफान (35) पुत्र कल्लू संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। इरफ़ान के अनुसार रात नौ बजे करीब अपनी छत पर था। तब किसी ने उस पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब छत पर पहुंचे तो उन्हें इरफान घायल अवस्था में मिला। उसके सीने से खून बह रहा था। परिवारीजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घायल इरफान को उपचार के लिए भेजकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पीड़ित के अनुसार गोली छत पर लगी थी, जबकि उसके कमरे में खून पाया गया। बताया कि मामले की जांच चल रही है, अभी पीड़ित पक्ष की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed