फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Fri, 30 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
वजीरगंज। बनकोटा के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दो लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला 40 वर्षीय गुड्डू पुत्र कुंवरपाल बृहस्पतिवार रात आठ बजे अपने साथी सोमवीर और इंद्रपाल के साथ बिसौली के परसेरा गांव दावत में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में वजीरगंज के गांव वनकोटा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सोमवीर और इंद्रपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed