फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंभीर चोट पहुंचाने पर दो भाइयों को सात-सात साल की कैद

गंभीर चोट पहुंचाने पर दो भाइयों को सात-सात साल की कैद

Thu, 30 May 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
गंभीर चोट पहुंचाने पर दो भाइयों को सात-सात साल की कैद
बदायूं। पांच साल पुराने गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश दशम शक्तिपुत्र तोमर ने दो सगे भाइयों को सात-सात साल की कड़ी कैद सहित 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

यह मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बन्नी ढकपुरा का है। गांव के ही वादी राय सिंह ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 24 मई 2014 को उसके घर पर कथा की दावत चल रही थी। तभी गांव के पप्पू, सानेश पुत्रगण आराम सिंह और आराम सिंह, कलेक्टर सिंह पुत्रगण अमर सिंह ने आकर उसके घर पर गाली गलौज शुरू कर दी और जेनरेटर बंद करने को कहा। राय सिंह ने थोड़ी देर में जेनरेटर बंद करने की बात कही तो इसी बात पर नाराज होकर चारों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी और हाथ में लिए लाठी-डंडों से वादी और उसके पुत्र ओमवीर को मारा पीटा। ओमवीर के सिर में गंभीर चोटें आई। राय सिंह ने पप्पू, सानेश, आराम सिंह और कलेक्टर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आराम सिंह और कलेक्टर सिंह की नामजदगी झूठी पाई और पप्पू और सानेश के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश शक्तिपुत्र तोमर ने अभियोजन की ओर से एडीजीसी बिलालउद्दीन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुनने के बाद पप्पू और सानेश को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में मुजरिम करार देते हुए सात-सात साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई, साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed