{"_id":"5a5843664f1c1bdd408b4576","slug":"141515733862-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 48 व 49
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
एसडीएम-सीओ ने किया मुआयना, अपहरण की रिपोर्ट है दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दहगवां (बदायूं)।
मंगलवार से गायब चल रहे 55 वर्षीय पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का शव एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही सहसवान के एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। हत्या की आशंका जताई जा रही है, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
थाना जरीफनगर के गांव धोबरखेड़ा निवासी अतराम उर्फ बाबाजी (55) मंगलवार से गायब चल रहे थे। बाद में कोई सुराग नहीं मिलने पर अतराम की पत्नी ने थाना जरीफनगर में पति के अपहरण की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई। इसके बाद से ही पुलिस अतराम की तलाश करने के साथ ही आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। गुरुवार दोपहर बाद बदायूं मेरठ हाईवे स्थित गांव उस्मानपुर में शिवशंकर सक्सेना के सरसों के खेत मे अतराम का शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना जरीफनगर पुलिस के साथ ही एसडीएम सहसवान और सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में अतराम के परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सीओ सहसवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि अतराम की मौत कैसे हुई है। चर्चा है कि अतराम का किसी विभागीय ठेकेदार से रुपये लेनदेन का मामला चल रहा था। उन्हें कुछ धमकियां भी मिलीं थीं। हालांकि परिवार के लोग अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं।