फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gold earrings snatched from elderly woman at gunpoint; incident caught on CCTV.

Mohali News: हथियार दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटीं, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings snatched from elderly woman at gunpoint; incident caught on CCTV.
खरड़। हसनपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला को हथियार दिखाकर सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह करीब 11 बजे एक किराना दुकान पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला राज रानी अपने पति के साथ दुकान चलाती हैं। राज रानी के बेटे जतिंदर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान चार पीढ़ियों से चल रही है। मंगलवार को एक युवक सामान लेने के बहाने दुकान पर आया। उसने राज रानी को अकेला देखकर तेजधार हथियार दिखाया और डरा-धमकाकर उनके कानों से सोने की बालियां निकलवा लीं। आरोपी का एक साथी मोटरसाइकिल पर कुछ दूरी पर इंतजार कर रहा था। वारदात के बाद दोनों तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। जतिंदर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना सदर खरड़ से फोन तो आया लेकिन कोई पुलिसकर्मी बयान लेने मौके पर नहीं पहुंचा। पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज को खरड़ और आसपास के शहरों के ग्रुपों में साझा किया गया है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed