{"_id":"6aaef237846c2b50080e20df","slug":"youth-injured-in-vehicle-collision-succumbs-to-injuries-palwal-news-c-24-1-pal1008-128259-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
होडल थाना क्षेत्र के बाबरी मोड़ के पास वाहन की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी पहचान मीठापुर, नई दिल्ली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार विक्रम को भी चोटें आई थीं।
पुलिस को दी शिकायत में उसके चाचा अर्जुनपुरा, आगरा निवासी बृजेश ने बताया कि अभिषेक और विक्रम मंगलवार की रात बाइक से दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे के शिकार हो गए। बाइक विक्रम चला रहा था और अभिषेक पीछे बैठा था। अभिषेक को को पहले सरकारी अस्पताल होडल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। होडल थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।