फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sticks and clubs used in wall dispute; case registered against three

Ghaziabad News: दीवार के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sticks and clubs used in wall dispute; case registered against three
मोदीनगर। भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में दीवार को लेकर चल रहे विवाद में लाठी-डंडे चले। हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव दौसा बंजारपुर के रहने वाले बब्लू की शिकायत के अनुसार दीवार को लेकर उनका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोसी राजेंद्र ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर उनके पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बब्लू उनकी पत्नी अनीता को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने ड्यूटी से लौट रहे बब्लू के पुत्र गौरव को रास्ते में रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला दीपा ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया और पत्थरबाजी की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार राजेन्द्र, लाला और जोनी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed