फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अपहृत किशोरी का दो माह में नहीं लगा सुराग

अपहृत किशोरी का दो माह में नहीं लगा सुराग

Fri, 19 Jan 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी का दो माह में नहीं लगा सुराग
युवती का अपहरण
दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव से दो माह पहले अपहृत किशोरी को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है,जबकि पीड़ित परिवार वाले लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित परिवार वालों ने मुख्यमंत्री के साथ ही पुलिस के आला अफसरों को पत्र देकर अपहृत को बरामद करने की गुहार की है। किशोरी के पिता ने पत्र में खुलासा किया है कि उनकी बेटी शाहजहांपुर जिले के थाना परौर क्षेत्र में है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। इधर, सीओ दातागंज ने एसओ को अपहृत किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपहृत किशोरी के पिता ने कहा है कि घटना 17 नवंबर की है। वह रात में खेत की रखवाली कर रहा था। घर में पत्नी और उसकी 16 वर्षीय बेटी थी। रात में ही गाड़ी से आए कुछ लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया। पत्नी को शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उसने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी थी। तब से वह भी अपनी बेटी की तलाश कर रहा है। उसे जानकारी मिली है कि परौर क्षेत्र के लोगों ने बेटी का अपहरण किया है। आरोपी लोगों पर थाना कलान और परौर में मुकदमे भी दर्ज हैं। पीड़ित ने एसएसपी से बेटी को बरामद करने की गुहार की है। वह मुख्यमंत्री से भी बेटी की बरामदगी की फरियाद कर चुका है।
विज्ञापन

-----
अपहृत किशोरी को बरामद करने के संबंध में एसओ हजरतपुर को निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित ने जिन लोगों के बारे में बताया है उनकी तलाश की जा रही है।
- एसके सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed