फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   राधेलाल कॉलेज के स्वीपर की संदिग्ध हालत में मौत

राधेलाल कॉलेज के स्वीपर की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 25 Nov 2018 04:55 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
राधेलाल कॉलेज के स्वीपर की संदिग्ध हालत में मौत
राधेलाल कॉलेज के स्वीपर
विज्ञापन

की संदिग्ध हालात में मौत
कॉलेज के पास झोपड़ीनुमा घर में परिवार सहित रहता था राजू
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज के स्वीपर राजू का शव रविवार सुबह उसके झोपड़ीनुमा घर में मिलने से अफरा-तफरी मच गई। भनक लगते ही आसपास इलाके के लोग भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने भी मृतक के परिजनों से मौत को लेकर बात की। पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।

कछला कसबे का ही निवासी मृतक राजू वाल्मीकि करीब 40 साल का था। वह राधेलाल कॉलेज में काफी समय से स्वीपर था। वह शनिवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सो गया। तड़के जब नहीं उठा तो पत्नी गुड्डो ने आवाज लगाई। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला तो देखते ही वह चीख पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। राजू की मौत किस समय हुई, यह तो परिजनों को भी नहीं पता लेकिन पत्नी और बेटियों ने लोगों को बताया कि वह बीमार भी नहीं था। स्वीपर की मौत पर पसोपेश के बीच दोपहर बाद तक शव झोपड़ीनुमा घर में रखा रहा। मौत की असल वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी लेकिन कछला चौकी इंचार्ज जितेंद्र गौतम ने बताया कि घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नहीं कहा है फिर भी अगर वह चाहेंगे तभी पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed