फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   न्यूनतम तापमान बढ़ने उमस भरी गर्मी ने यिका बेहाल

न्यूनतम तापमान बढ़ने उमस भरी गर्मी ने यिका बेहाल

Wed, 13 Jun 2018 06:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान बढ़ने उमस भरी गर्मी ने यिका बेहाल
न्यूनतम तापमान बढ़ने उमस
विज्ञापन

भरी गर्मी ने कर दिया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तपती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। एसी में रहने वालों को छोड़ दिया जाए तो घर हो या बाहर गर्मी के कारण कहीं चैन नहीं मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 32 से बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। इससे धूप के साथ उमस और बढ़ गई। दोपहर की धूप से बचने को लोग ज्यादा जरूरी होने पर ही बाहर निकले। इससे बाजारों में ग्राहकों का टोटा रहा।
पिछले कई दिनों से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री रहने से तेज गर्मी रही थी, मगर बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ने से उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। तेज धूप और उमस वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे है। दोपहर में भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से दुपहिया वाहन चालक खासे परेशान रहे। महिलाएं घर से निकलीं तो मुंह पर कपड़ा लपेटकर या छाता लगाकर। इस गर्मी में सबसे ज्यादा मुसीबत सफर करने वालों की है। ट्रेन हो या रोडवेज बसें, गर्मी से यात्री परेशान हैं। डग्गामार वाहनों का सफर तो बीमार कर देने वाला है। महिलाएं और बच्चे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

------------------
बिजली कटौती बनी मुसीबत एक तो विकराल गर्मी, ऊपर से बिजली कटौती। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोकल फाल्ट और बिजली की आवाजाही सबसे ज्यादा दिक्कत का कारण है। शिकायत करने पर कोई सुनने वाला नहीं। अफसर ऊपर से कटौती होने का बहाना कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed