{"_id":"576c2e994f1c1bb40cb47f6e","slug":"1-90-lakh-looted-in-broad-daylight-from-the-company-pso","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंपनी के पीएसओ से दिनदहाड़े 1.90 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के पीएसओ से दिनदहाड़े 1.90 लाख लूटे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार चार बदमाशों ने बिल्सी-वजीरगंज रोड पर गांव कंजुआ के पास दिनदहाड़े एक नेटवर्क कंपनी के पीएसओ से 1.90 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
बुलंदशहर के थाना बीबीपुर के केसोपुर निवासी राहुल गोयल एक क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के पीएसओ हैं। गुरुवार को वह वसूली करने बदायूं आए थे। बिल्सी में वसूली और बैठक करने के बाद वह अपने साथी निर्मल मुंडा के साथ वजीरगंज आ रहे थे। रास्ते में कंजुआ गांव के पास एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने राहुल को रोक लिया। बदमाशों ने राहुल से नोटों भरा बैग लूट लिया। खबर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।