फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dancers performed objectionable dance throughout night at a village in Badaun Kunwargaon area

शर्मनाक: बदायूं में महिला डांसरों का आपत्तिजनक डांस, पुलिस ने भी लिया डांस का आनंद, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 20 Aug 2022 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलहरी (बदायूं)। Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:22 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में एक छोटा मेला लगता है। इस दौरान ग्रामीण डांसरों को भी बुलाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात गांव में महिला डांसरों को बुलाया गया था। एक मंच बनाकर उनका डांस कराया गया। रात भर उन्होंने आपत्तिजनक डांस किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन डांस बंद नहीं हुआ। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Dancers performed objectionable dance throughout night at a village in Badaun Kunwargaon area
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट में नर्तकियों (डांसरों) के आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल हुआ है। जन्माष्टमी के मौके पर गांव में लगने वाले मेले की आड़ में आपत्तिजनक डांस का आयोजन किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस भी लेकिन वह भी डांस का लुत्फ उठाने में व्यस्त रही।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में एक छोटा मेला लगता है। इस दौरान ग्रामीण डांसरों को भी बुलाते हैं। गुरुवार रात गांव में महिला डांसरों को बुलाया गया था। एक मंच बनाकर उनका डांस कराया गया। रात भर उन्होंने आपत्तिजनक डांस किया। सूचना पर दो पुलिस कर्मी भी पहुंचे थे। उन्होंने भी डांस का आनंद लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने लोगों को वीडियो नहीं बनाने दी। इसके बावजूद तमाम लोगों ने चुपके से इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बावट में गुरुवार रात आपत्तिजनक डांस के दौरान पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। इससे थाने की पुलिस भी गांव पहुंची। मौके पर मारपीट तो नहीं हुई लेकिन पुलिस ने डांस बंद नहीं कराया। थाने की पुलिस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed