फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस के डर से पेंपल गांव छोड़कर भागे नामजद आरोपी

Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम पर हमला करने वाले ग्रामीणों को अब गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे अधिकतर नामजद ग्रामीण पेंपल गांव छोड़कर भाग गए हैं। जो लोग शेष बचे हैं, वे पुलिस के डर से इधर-उधर बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

विगत छह अगस्त को पेंपल गांव से लापता सुखवीर का बाग में क्षतविक्षत शव पड़ा मिला था। सुखवीर 24 जुलाई को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी। बाद में पुलिस ने यह मामला अपहरण में तरमीम कर लिया। परिवार वाले थाना पुलिस से इस बात से नाराज थे कि उन्हें लगातार यह बताया जा रहा था कि युवक जीवित है और सकुशल है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। उसे लाने को जल्द ही टीम रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

जब छह अगस्त को उसका शव पड़ा तो परिवार वाले और ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। कुछ पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। इसमें एसओ प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हुए थे। रविवार देर रात पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को चिह्नित कर 16 नामजद और सौ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली। अभी इसमें किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन ग्रामीण मामला दर्ज होने के बाद से डर गए हैं। उनमें अधिकतर आरोपी गांव छोड़कर चले गए हैं जबकि कुछ आरोपी रात को अपने घरों पर नहीं सो रहे हैं। वे पुलिस से बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो हत्यारोपी भी नहीं पकड़े गए
थाना पुलिस ने सुखवीर की हत्या में नामजद दो आरोपियों को भी नहीं पकड़ा है। आरोपी कल्लू और सुधा भी अपना घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस इसमें नामजद दो और प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed