फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mainpuri Depot launches direct bus service from Kadarchowk to Bareilly.

Budaun News: मैनपुरी डिपो ने शुरू की कादरचौक से बरेली के लिए सीधी बस सेवा

Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Depot launches direct bus service from Kadarchowk to Bareilly.
वह रोडवेज बस जो मुरादाबाद के लिए चालू हुई है। संवाद
कादरचौक। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो ने नई बस सेवा शुरू की है, जो कादरचौक होते हुए बरेली के लिए जाएगी। शुक्रवार से बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बस मैनपुरी से रोजाना सुबह साढ़े सात बजे चलेगी, जो कुराबली, जैथरा, दरियाबगंज, पटियाली, कादरगंज, कादरचौक, बदायूं होकर बरेली पहुंचेगी। बरेली से अपराह्न एक बजे इसी रोड से मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। इस बस सेवा से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


बता दें कि बदायूं से कोई सीधी बस सेवा मैनपुरी के लिए नहीं थी। इससे व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगा। यह रोड मैनपुरी-इटावा जाने के लिए सुविधाजनक बस सेवा से जुड़ जाएगा। बदायूं से मैनपुरी का किराया 171 रुपये है। बस का रोड फैक्टर आने पर और भी बसें इस रोड पर बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बदायूं डिपो की कायमगंज होकर वापसी में दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण बस सेवा तीन महीने पहले बंद हो चुकी है। इससे इलाके के यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदायूं रोडवेज डिपो की एक बस बदायूं से अपराह्न दो बजे कायमगंज जाती थी, जो शाम 5 बजे वहां से चलकर कादरचौक, भदरौल, कछला, सहसवान से होते हुए दिल्ली जाती थी।

जिले से होकर गुजर रहीं मैनपुरी डिपो की तीन बसें
मैनपुरी डिपो ने कादरचौक होकर बरेली के लिए दो बसें संचालित की हैं। इसके अलावा एक बस एटा, कासगंज, बिल्सी होकर मुरादाबाद के लिए भी बस संचालित की है। इस तरह मैनपुरी डिपो की तीन बसें बदायूं जिले से होकर शुरू हो गई हैं। मैनपुरी डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मैनपुरी से कादरचौक होते हुए बरेली को दूसरी बस और संचालित कर दी गई, जो उनके यहां से सुबह 7:30 बजे चलेगी और बरेली से अपराह्न 2:00 बजे इसी रूट से वापस होगी।







बरेली रूट पर दो बसों के अलावा एटा, कासगंज, बिल्सी होकर मुरादाबाद के लिए भी आज शुक्रवार को ही नई बस सेवा शुरू की गई है, जो मैनपुरी से सुबह 6:45 बजे निकलेगी और शाम तीन बजे मुरादाबाद से वापस होगी। - संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी डिपो




बिल्सी से मुरादाबाद के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
बिल्सी। मुरादाबाद के पीतल नगरी डिपो ने क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए बिल्सी से मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। नई बस सेवा शुरू होने से बिल्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को मुरादाबाद आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को मुरादाबाद जाने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
मुरादाबाद के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह सात बजे बिल्सी नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। बस बिल्सी से चलकर बिसौली और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इससे इन मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा।

वहीं, मुरादाबाद से यह बस शाम साढ़े पांच बजे वापस बिल्सी के लिए रवाना होगी और रात को करीब साढ़े आठ बजे बिल्सी पहुंचकर यहां रात में रुकेगी। सुबह मुरादाबाद जाने और शाम को लौटने की सुविधा मिलने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है। संवाद

वह रोडवेज बस जो मुरादाबाद के लिए चालू हुई है। संवाद

वह रोडवेज बस जो मुरादाबाद के लिए चालू हुई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed