फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दुष्कर्म की शिकार छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी ने कराया गर्भपात

Sun, 26 Jun 2022 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। बदायूं में शिक्षिका के मकान में किराये पर रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही उझानी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा गर्भवती हुई तो शिक्षिका और उसके आरोपी बेटे ने निजी क्लीनिक पर लेजाकर उसका गर्भपात करा दिया। अब छात्रा के बताने पर उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के अलावा निजी क्लीनिक संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

करीब 23 वर्षीय छात्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसी के गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के मकान में वह कई महीनों तक रही है। आरोप है कि उसी दौरान शिक्षिका के बेटे ने उसे गुमराह कर हवस का शिकार बनाया। छात्रा गर्भवती हुई तो युवक और उसकी मां ने उससे अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा। शनिवार को छात्रा को शिक्षिका उसके गांव से बुलाकर एक निजी क्लीनिक पर ले आई। युवक भी उसके साथ था। आरोप है कि निजी क्लीनिक की संचालिका ने उसका गर्भपात करा दिया। छात्रा ने शाम को घर लौटकर परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह छात्रा को लेकर उसका भाई कोतवाली पहुंचा। पुलिस कर्मियों को समूचे मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक, छात्रा के भाई की तहरीर के आधार पर शिक्षिका राजकुमारी और उसके बेटे सीटू को नामजद करने के साथ अज्ञात महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed