फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बल्लिया गांव में हंसिया से गला काटकर पत्नी की हत्या

Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने हंसिया से गला काटकर अपनी 37 वर्षीय पत्नी सुधा को मार डाला। बताते हैं कि उसकी मां और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बाद में आरोपी अपने परिवार के साथ भाग गया। महिला के भाई ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात का है। पुलिस के मुताबिक सुधा (37) पत्नी राजपाल 18 जून को अपने मायके शाहजहांपुर में जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां से एक भैंस लेकर आई थी। भैंस को एक वाहन में लादकर लाया गया था। उसका किराया खुद सुधा ने दिया था। एक हफ्ते बाद शुक्रवार रात उसी वाहन के किराये को लेकर सुधा और उसकी सास बर्फा देवी के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद सुधा अपने कमरे में चारपाई पर जाकर लेट गई। इसी क्रम में गुस्से में भरा उसका पति राजपाल आया और उसने हंसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की जान ले ली।
विज्ञापन

इसके बाद राजपाल, अपनी मां, बेटों और भाइयों के साथ घर छोड़कर भाग गया। वह अपने घर में बंधे पशु और कीमती सामान जेवर आदि भी ले गया। कई घंटे सुधा का शव गेट पर पड़ा रहा। शनिवार सुबह सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सुबह नौ बजे सुधा के मायके वाले भी आ गए। उसके भाई राजीव ने राजपाल, उसकी मां बर्फा देवी और दो भाइयों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। यहां बता दें कि सुधा के तीन बच्चे हैं, जिनमें आठ साल की बेटी उपासना अपनी ननिहाल में है जबकि 12 साल का बेटा मोनू और चार साल का रितिक घर पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बच्चे चीखते रहे, सुधा के गले पर वार करता रहा राजपाल
सुधा की हत्या के दौरान उसके दो बेटे मौजूद थे। कुछ देर पहले सुधा का सास से विवाद हुआ था। इससे परिवार के लोग सोए नहीं थे। यहां तक कि चार साल का बेटा रितिक चारपाई पर लेट गया था जबकि बड़ा बेटा मोनू जाग रहा था। इसी दौरान उनका पिता हंसिया लेकर आया और सुधा पर हमला कर दिया, सुधा चीखी तो छोटा बेटा भी जाग गया। वह मां को बचाने के लिए भागे। पिता को रोकते रहे लेकिन वह नहीं माना। उसने सुधा का गला काट दिया। बाद में दोनों बेटों को पुलिस का डर दिखा कर अपने साथ ले गया। संवाद
-
खुरपी से साक्ष्य मिटाने की कोशिश
जिस वक्त राजपाल ने सुधा पर हमला किया था। तब वह अपनी जान बचाकर भागी थी। कमरे से लेकर गेट तक खून की धार बन गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने खुरपी से खून को साफ करने की कोशिश की। पुलिस को घर में खून से सना हंसिया, खुरपी और फावड़ा भी मिला है।
-
पड़ोसी भी घर में ताला डालकर भागे
पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए हत्यारोपी के पड़ोसी तक घर में ताला डालकर भाग गए। बताते हैं कि जिस वक्त सुधा की हत्या हुई थी, उसी समय मोहल्ले वालों को इसका पता चल गया था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सुधा के चाचा रामवीर ने बताया कि शोर सुनकर कुछ पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे थे पर राजपाल का रौद्र रूप देखकर उन्होंने हस्तक्षेप नही किया।

-
मूसाझाग के बल्लिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हंसिया से गला काटकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला पंद्रह दिन पहले अपने मायके से एक भैंस लेकर आई थी। वह जिस वाहन से भैंस लाई थी, उसी के किराये को लेकर शुक्रवार को घर में विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश को टीम लगा दी गई है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed