फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

आरआई के खिलाफ उतरे 46 पुलिस कर्मी, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं पुलिस लाइन का गेट। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात 46 पुलिस कर्मियों ने प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) के खिलाफ विरोध जताया है। उन्होंने उन पर कुछ खास लोगों को तरजीह देने समेत कई आरोप लगाए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजे हैं। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में प्रतिसार निरीक्षक हकीमुद्दीन पर आरोप है कि जब से वह कासगंज से स्थानांतरित होकर बदायूं पुलिस लाइन आए हैं, तब से वह कुछ खास लोगों को तरजीह देते हैं और उन्हीं के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, यही नहीं पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों से उगाही भी करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में भेजे गए पत्र में एक एसआई, तीन कांस्टेबल ड्राइवर, दो अनुचर, पांच हेड कांस्टेबल, 14 महिला कांस्टेबल और बाकी सिपाहियों के नाम लिखे हुए हैं। इस पत्र में प्रधानमंत्री से लेकर डीजीपी, आईजी, एसटीएफ, सीबीआई और तमाम हिंदू संगठनों समेत मीडिया को जानकारी देने का जिक्र किया गया है। फिलहाल एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि पत्र में जिन पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं। उन सभी को कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनका कोई आपसी विवाद सामने आ सकता है। अब मामला क्या है, यह बताना मुश्किल है। जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस लाइन में दो-ढाई सौ पुलिस कर्मी है। आरआई का भी जिम्मेदारी का पद है। अब इतने कर्मचारी हैं तो डांटना भी पड़ता है। पहले बिना नाम पते के शिकायती पत्र दिए गए लेकिन अब नाम लिखकर दिया गया है। मैं तो यह चाहता हूं कि जांच करा ली जाए। अगर मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। अन्यथा यह पत्र भेजने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।
- हकीमुद्दीन, आरआई पुलिस लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed