फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बुकिंग पर कार ले जाकर निकाला साइलेंसर

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिले में साइलेंसर से कैटेलाइजर चोरी करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रोडवेज बस स्टैंड से कार को बुकिंग पर बिल्सी ले जाकर उसका साइलेंसर चोरी कर लिया गया। उसके बदले कैटेलाइजर निकला हुआ पुराना साइलेंसर लगा दिया गया। इस पर कार मालिक ने सिविल लाइंस पुलिस को बुकिंग करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है। इससे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर के कल्यान नगर निवासी अवनीश कुमार गुप्ता टूर एवं ट्रैवल्स का काम करते हैं। अवनीश के मुताबिक 25 मई को उनके पास एक व्यक्ति आया था। उसने कहा था कि उसे बिल्सी तक के लिए कार बुकिंग पर चाहिए। उसने 12 सौ रुपये में कार बुक की थी। वह कार बिल्सी कस्बे से आगे एक गांव में ले गया और ड्राइवर को एक मकान में ले जाकर वहां उसको चाय नाश्ता कराया। करीब 25 मिनट तक उसको मकान में बैठाया गया, फिर उसे वापस भेज दिया गया। तब से उनकी कार ऐसे ही खड़ी थी।
विज्ञापन

शनिवार को अवनीश कुमार गुप्ता अपनी कार रोडवेज बस स्टैंड लेकर पहुंचे। जहां मुजाहिदपुर के एक ड्राइवर ने बताया कि उनकी कार के साइलेंसर से कैटेलाइजर चोरी कर लिया गया है। इसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। ड्राइवर ने अवनीश से ही मारपीट कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। तमाम भाजपा नेताओं का नाम लेकर अभद्रता कर दी। इस पर अवनीश ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। अवनीश ने कार बुकिंग पर ले जाने वाले के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो साल पहले कादरचौक में पकड़ा गया था गैंग
कार के साइलेंसर से कैटेलाइजर चोरी करने वाला गैंग दो साल पहले कादरचौक में पकड़ा गया था। यह गैंग रोडवेज बस स्टैंड से कार बुक करके ले जाता था। फिर ड्राइवर को एक कमरे में बैठाकर चाय नाश्ता कराते थे। इसी दौरान कार का साइलेंसर चोरी कर लिया जाता या फिर उसका कैटेलाइजर निकाल लिया जाता था। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान भी कैटेलाइजर चोरी करने के तमाम मामले सामने आए थे लेकिन गैंग पकड़े जाने के बाद मामलों पर रोकथाम लग गई थी।
-
क्या है कैटेलाइलर
कार के साइलेंसर में मिट्टीनुमा पदार्थ कैटेलाइजर होता है। यह एक प्रकार से फिल्टर के रूप में काम करता है। गाड़ी के इंजन से जो गैस निकलती है, यह उसको फिल्टर करता है और शुद्ध गैस बाहर निकालता है। पहले यूरो-1 गाड़ियां आ रहीं थीं। उनमें यह सिस्टम नहीं था। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा था। बाद में कंपनियों ने इसमें सुधार करके कैटेलाइजर का प्रयोग किया। इससे पर्यावरण पर काफी प्रभाव पड़ा है। आज अधिकतर गाड़ियों में कैटेलाइजर का प्रयोग होता है। इसकी कीमत करीब पंद्रह से बीस हजार रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

-
कार का साइलेंसर चोरी करने का मामला संज्ञान आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। साइलेंसर से कैटेलाइजर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसका गैंग का खुलासा किया जाएगा।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed