फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अलापुर में दो बाइकों से जा रहे पांच लोगों को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 24 Mar 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
लूटपाट के शिकार मेघनाथ, उनके भाई सोनपाल और रिश्तेदार भूरे सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में जगत और सुंदरनगर के बीच असलहाधारी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। पहले बाइक सवार तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटा। उनके पीछे से आए दो और लोगों से भी लूटपाट की गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ग्योति धर्मपुर निवासी मेघनाद, उनके भाई सोनपाल और पतसा निवासी रिश्तेदार भूरे सिंह मंगलवार दोपहर बाइक पर अपनी बहन की शादी को लड़का देखने के लिए मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव खैरपुरा गए थे। तीनों लोग रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में जगत और सुंदरनगर के बीच पांच बदमाशों ने उन्हें टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने की कोशिश की। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। इससे तीनों लोग सड़क किनारे गिर गए। बदमाशों ने तुरंत उन्हें तमंचे और पौनिया दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे तीनों लोग डर गए। बदमाशों ने मेघनाद से 10 हजार, भूरे से तीन हजार और सोनपाल से दो हजार रुपये लूट लिए। फिर तीनों को बंधक बनाकर वहीं सड़क किनारे डाल दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद जगत निवासी विकास और सुरजीत अपनी बहन के घर से लौटे तो बदमाशों ने उन्हें भी डंडा मारकर गिरा दिया। उनके साथ मारपीट की। उनसे छह हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने किसी तरह यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और सीओ प्रेम कुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक कांबिंग की जाती रही लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। दोनों बाइक सवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अलापुर थाना क्षेत्र में लूट की सूचना मिली है। जांच को पुलिस को लगाया है। जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed