{"_id":"600577598ebc3e31e0791eb3","slug":"crime-badaun-news-bly4341371134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिपाल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिपाल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्घपुर कैथोली निवासी ऋषिपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
18 दिसंबर 2020 को ग्राम सिद्घपुर कैथोली निवासी बुजुर्ग ऋषिपाल की लाठी -डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनकी जमीन को लेकर आरोपियों से रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन्हें खेत पर घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरीश उसके भाई राजेश्वर पुत्र विद्याराम, रोदास उर्फ रोहिताश उसके पिता भूरे और मनोहर पुत्र सरदार के खिलाफ धारा हत्या समेत विभिन्न धराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गिरीश, रोहताश, भूरे और मनोहर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि राजेश्वर पुत्र विद्याराम फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह उसे गांव के नजदीक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।