फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक सवारों ने युवक पर बोला हमला, एक दबोचा

Wed, 23 Oct 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। गांधी ग्राउंड में मेला देखने आए एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। घायल युवक ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुमित कुमार पुत्र शैलेंद्र सोमवार रात गांधी ग्राउंड में मेला देखने आया था। सुमित के मुताबिक वह सकरी क्लीनिक के पास खड़ा था। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। उसके हाथ और सिर में चाकू लगा है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे मेले में मौजूद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया लेकिन बाकी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। मंगलवार दोपहर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सुमित ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed