फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR has been filed against eight people including the Tehsildar in Budaun

बदायूं: जमीन के फर्जी बैनामे, दाखिल खारिज भी कराया, तहसीलदार समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

बदायूं में सीजेएम के आदेश पर करोड़ों रुपये की 1.194 हेक्टेयर जमीन के फर्जी बैनामे और दाखिल खारिज के आरोप में तहसीलदार समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह जमीन दिवंगत या गांव छोड़ चुके लोगों की थी। 

विज्ञापन
FIR has been filed against eight people including the Tehsildar in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले की सुजावली ग्राम पंचायत के मझरा पावड़ पुख्ता में करोड़ों रुपये की 1.194 हेक्टेयर जमीन के चार फर्जी बैनामे कराने वाले व्यक्ति और फिर दाखिल खारिज करने के आरोप में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह जमीन उन लोगों की है जो गांव छोड़कर चले गए या मृत्यु हो गई। यह रिपोर्ट सीजेएम के आदेश पर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट सुजावली गांव के प्रशासक और और भूमि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष ब्रह्मचारी की ओर से सहसवान थाने में दर्ज कराई गई है। ये बैनामे वर्ष 2022 से 2025 के बीच हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पावड़ पुख्ता में लावारिस पड़ी जमीन और दिवंगत लोगों की ऐसी भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करके फर्जी बैनामे कराकर बेच रहे हैं। अब तक चार मामले सामने आए हैं। तीन मामले सुजावली ग्राम पंचायत के ही हैं, एक अन्य गांव का है।
विज्ञापन


अफसरों से सांठगांठ कर दाखिल खारिज कराया 
आरोप है कि कुंवरपाल, लालाराम, नेत्रपाल व लालाराम उर्फ लालू व राजपाल ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य अभिलेखों के जरिये ये फर्जी बैनामे अपने और अपने सहयोगियों के नाम कराए। उसके बाद तहसीलदार हरीश चंद्र, नायाब तहसीलदार अनगराज और क्षेत्रीय लेखपाल अच्छेलाल के साथ सांठगांठ करके जमीन का दाखिल खारिज भी करा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा ने बताया कि मामला पुराना है। तहसील में तैनात रहे अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज हुए मामले की जांच कराई जाएगी।

एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। विवेचना कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed