फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Braj region in-charge Geeta Shakya held a meeting in Budaun

बदायूं: भाजपा की ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने की बैठक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरा जोश

Thu, 24 Sep 2026 03:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने बृहस्पतिवार को बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। शाक्य ने बूथ स्तर पर पकड़ बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रचार का आह्वान किया। 

विज्ञापन
BJP Braj region in-charge Geeta Shakya held a meeting in Budaun
भाजपा की ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने बृहस्पतिवार को बदायूं में भाजपा कार्यालय में बैठक कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उन्हें आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए। हर बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए ग्राउंड स्तर पर जाने को प्रेरित किया।

विज्ञापन



 
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य का कछला एवं कल्याण सिंह चौक उझानी पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। हरीश शाक्य ने कहा कि बृज प्रभारी का प्रथम बार बिल्सी आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद तक का सफर हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ब्रज क्षेत्र प्रभारी के रूप में आपके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता , पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, मुनीश राघव, नवनीत कुमार शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, मुकेश तोमर, नीरज शर्मा, राजेश कुमार सिंह, मोहित तोमर, सत्यवीर सिंह, सचिन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, बदायूं आगमन पर गीता शाक्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed