फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़ित, बोली- आत्मदाह कर लूंगी

Wed, 25 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हजरतपुर थाने के एक गांव की अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़ित महिला आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मंगलवार को मालवीय आवास पर भूख हड़ताल पर बैठ गई। उसने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय के सामने तीन अक्तूबर को आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

हजरतपुर थाने के एक गांव में 14 अगस्त की रात एक युवक ने अनुसूचित जाति की एक महिला से दुष्कर्म किया था। आरोप है कि पांच दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जांच सीओ दातागंज कर रहे हैं। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तीन दिन पहले उसने एडीजी अविनाश चंद्र से मिलकर भी सीओ दातागंज की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुष्कर्म पीड़ित का कहना है कि सीओ दातागंज से उसे न्याय का भरोसा नहीं है। ऐसे में उसकी जांच ट्रांसफर होनी चाहिए। मंगलवार को उसने आरोपियों की गिरफ्तारी और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मालवीय आवास पर भूख हड़ताल की। चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह तीन अक्तूबर को आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


एफआईआर और पीड़ित के बयान अलग हैं। पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित के आरोप गलत हैं। उसके साथ पूरा न्याय होगा। आरोपी फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed