{"_id":"69cecd7d4d974e43a90facea","slug":"congress-members-to-launch-satyagraha-at-dataganj-tehsil-starting-from-the-6th-demanding-a-cbi-inquiry-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160734-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीबीआई जांच की मांग को लेकर दातागंज तहसील में कांग्रेसी 6 से करेंगे सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीबीआई जांच की मांग को लेकर दातागंज तहसील में कांग्रेसी 6 से करेंगे सत्याग्रह
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीती 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। अब दातागंज तहसील परिसर में 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की तैयारियां जोरों पर हैं।
दातागंज में बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में बैठक कर सत्याग्रह की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सैजनी एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आगामी 6 अप्रैल से दातागंज तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया जाएगा।
कहा कि उन्होंने सोमवार को सत्याग्रह की प्रशासनिक अनुमति के लिए पत्र देने हेतु कांग्रेस नेताओं को उपजिलाधिकारी दातागंज से मिलने भेजा था। कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह की प्रशासनिक अनुमति के लिए पत्र उपजिलाधिकारी दातागंज को सौंप दिया है। उन्हें उम्मीद है कि जिला प्रशासन लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करेगा और दातागंज तहसील परिसर में सत्याग्रह की अनुमति दे देगा। इस मौके पर कुंवर पाल सिंह, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र कश्यप, सत्यम यादव, जाने आलम, वेद प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे। संवाद