{"_id":"62b767f760a076151c6006b9","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4894511172","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस में सुनी गईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस में सुनी गईं शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। थाना समाधान दिवस पर डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह सिविल लाइंस थाने पहुंचे। वहां पर मौजूद शिकायतकर्ता से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायतें जानी, साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधीनस्थों को निर्देश दिए।
यही नहीं उन्होंने पूर्व में निस्तारित शिकायतों के बारे में जानकारी ली। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने शिकायतों का सुना। इनमें कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
बिल्सी। यहां पर कुछ पांच शिकायतें आयी, जिसमें तीन के निराकरण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को भेजा गया। शेष शिकायतों के निस्तारण को लेखपाल व पुलिस टीम का गठन किया गया है। इस मौके पर एसएसआई डीपी सिंह, राजेश कुमार सिंह, उपदेश कुमार सिंह, रुपक सक्सेना, हरिओम सिंह, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिसौली। थाना दिवस में कुल 16 शिकायतें आईं। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। ग्राम भटपुरा के ग्रामीणों ने दबंगों पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। गांव पुरबाखेड़ा निवासी रामबहादुर ने दबंगों पर मेड़ तोड़ने व विरोध पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। वहीं ग्राम नागपुर नूरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी दादलाई जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया।