फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उझानी बाजार में अतिक्रमण ढहाया, जुर्माना भी वसूला

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी मार्केट में अतिक्रमण हटाने से पहले जानकारी करते पालिका अफसर। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार सुबह ईओ के साथ नगर पालिका परिषद के कर्मचारी जेसीबी लेकर निकलेेे। इस दौरान कश्यप पुलिया से मंडी समिति मोड़ तक करीब एक दर्जन स्थानों पर सड़क किनारे से अतिक्रमण ढहाए गए। इसके अलावा बाजार में खोखा, सामान रखकर बेचने वालों से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

ईओ जेपी यादव ओर सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में कर्मचारी सुबह सात बजे अतिक्रमण हटाने लगे। कश्यप पुलिया के पास करीब आधा दर्जन दुकानों के सामने स्लैब ढहा दिए गए। ठेला-खोमचा वालों को खदेड़ने से पहले उनसे करीब पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। करीब आठ दुकानदारों पर जुर्माना डाला गया। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगाने पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के पास सड़क किनारे बनी अस्थायी पशुशाला को भी ढहा दिया गया। इसे लेकर पालिका कर्मियों की पशुशाला मालिक से कहासुनी भी हुई। ऐसे में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे बदायूं रोड बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। इसे लेकर यहां काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा। ईओ ने बताया कि जहां से अतिक्रमण हटा दिया गया, अगर उस भूमि पर फिर अतिक्रमण किया गया तो आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्थायी अतिक्रमण हटवाने को कार्रवाई करें पीडब्ल्यूडी अफसर
भारतीय किसान यूनियन के नेता आसिम उमर ने मुख्य बाजार समेत पुरानी अनाज मंडी में स्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर आठ साल पहले चिह्नित अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्थायी अतिक्रमण हटने से बाजार की सूरत बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed