{"_id":"6249a0a844d7056da707a244","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly480187926","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी के नैथुआ गांव मे जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ के लोग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने रविवार को परेशानी से आजिज आकर सड़क पर आकर सहसवान विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
गांव निवासी मोहित कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे अब तक प्रधान ने नाले का निर्माण नहीं कराया है। इसके कारण अक्सर घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। अब तक मुख्य सड़क पर कब्रिस्तान और स्कूल के निकट जलभराव की समस्या स्थायी बन गई है। सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण गांव के लोगों को इधर से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
कभी-कभार तो गांव के लोग और स्कूल के बच्चे गिरकर घायल भी हो जाते हैं। आए दिन अनियंत्रित होकर बाइक व साइकिल सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। समस्या को लेकर कई बार सहसवान विकास खंड के अधिकारियों को अवगत कराया है मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क के किनारे नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी संबधित अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से मोहित कुमार, रामप्रसाद, अजय कुमार, राजेश कुमार, नेमचंद्र, चंद्रपाल, इंद्रपाल, नरोत्तम सिंह, राजपाल आदि शामिल रहे। संवाद