{"_id":"5defe1648ebc3e87b6797e50","slug":"cirame-badaun-news-bly38755795","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ सहसवान। हैदराबाद और उन्नाव में हुई दरिंदगी की जघन्य वारदात से पूरे देश उबाल है। शासन के इंतजाम बेटियों को सुरक्षित रखने में नाकाम हैं। अब बदायूं जिले के सहसवान इलाके में एक नाबालिग छात्रा को जंगल लेजाकर कुछ शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की फिर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और वीडियो में नजर आने वाले आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक छात्रा एक युवक के साथ किसी खेत में नजर आ रही थी। इसी बीच वहां कुछ अन्य युवक पहुंचे और उन्होंने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट भी दिया। छात्रा के साथ मौजूद युवक पकड़कर दबंग लगातार छात्रा से अभद्रता करते रहे। इसी बीच चोरी छिपे किसी ने पूरी घटना को वीडियो में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिय पर इसे वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई। हालांकि वीडियो देखकर घटना स्थल की पहचान नहीं की जा सकी थी। जांच में घटना सहसवान क्षेत्र की निकली। इसके बाद क्षेत्र की ही कक्षा 11 में पढने वाली एक छात्रा के भाई ने सहसवान के मुहल्ला रुस्तम टोला निवासी नाजिम, मोहल्ला दहलीज निवासी सलमान, अकबर निवासी मुहल्ला हरना तकिया व अरशद निवासी जुनैरा के खिलाफ तहरीर सौंपी।। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाजिम और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अकबर और अरशद अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ की। उन्होंने छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली। अन्य कई बिंदुओं पर भी उससे पूछताछ की गई। पीड़ित छात्रा ने उसे जंगल में लेजाकर उसके छेड़छाड़ होने की बात कही।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लेते कार्रवाई कर ली। लोगों का कहना है यदि नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी किसी जघन्य घटना को अंजाम देते तो बदायूं फिर से सुर्खियों में आ जाता। इससे पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं।
वीडियो सामने आने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अन्य दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी