फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cases of electricity theft registered against 12 people in the city.

Budaun News: शहर में 12 लोगों पर दर्ज की गई बिजली चोरी की रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cases of electricity theft registered against 12 people in the city.
बदायूं। विद्युत निगम की टीम ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह स्थानों पर अनियमितता पकड़ी। 12 लोगों पर बिजली चोरी से जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि राजेश्वरी देवी स्टेशन तिराहा, आमना खातून और बलवीर सिंह बर्फखाना ओवरब्रिज के पास, राम प्रकाश मिश्रा और राजू सिंह नेकपुर में डीएम आवास के पीछे तथा राकेश कुमार गुप्ता रिलायंस पेट्रोल पंप अलापुर शेख के परिसर में कटी लाइन बिना बिल जमा किए जुड़ी मिली। वहीं पनबड़िया उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार की टीम ने मधुवन कॉलोनी में राममूर्ति, रमेश पाल सिंह और सुनील दीक्षित को सी-पैनल से डायरेक्ट चोरी करते पकड़ा। नई सराय में भोला नाथ, ब्रह्मपुर कटरा में रीता जौहरी, जाहिद सहित अन्य के खिलाफ जांच की। दोनों उपकेंद्रों से कुल 12 लोगों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed