फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   care full! Four times more There will be water in the Ganges

सावधान! चार गुना अधिक  हो जाएगा गंगा में पानी

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से छोड़ा 72,176 और अभी गंगा में है 13,258 क्यूसेक पानी 
विज्ञापन

चार बांधों पर चिह्नित कर लिए गए हैं खास खतरे के प्वाइंट 

 गंगा में अगले तीन दिनों में चार गुना पानी होगा। इस समय गंगा में 13,258 क्यूसेक पानी चल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जबर्दस्त बारिश हो जाने के कारण गंगा में पानी बढ़ रहा है। हरिद्वार बैराज से सूचना मिली है कि गंगा में 72,176 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। यहां तीसरे दिन पानी आ जाएगा। हरिद्वार से छोड़ गया पानी यहां आते हुए कम हो जाता है। कितना भी कम हुआ तो 52 हजार क्यूसेक पानी तो यहां पहुंचेगा ही। इसके साथ ही गंगा के सभी बांधों पर बाढ़ खंड ने निगरानी तेज कर दी है। चार बांधों पर खतरे के निशान चिह्नित कर लिए गए हैं। 
गंगा में बह रहे पानी से चौगुना पानी आता है तो मान लिया जाएगा कि पानी बांधों के करीब हो जाएगा। इस समय चार स्थानों पर गंगा का पानी बांधों के समीप बह रहा है। इन स्थानों पर बांधों को खतरा माना जा रहा है। इनकी निगरानी भी तेज कर दी गई है। बाढ़ खंड को मिल रहीं सूचनाओं के आधार पर हरिद्वार से शनिवार को दो बजे छोड़ा गया पानी सोमवार की रात तक कछला गंगा घाट तक पहुंचने की उम्मीद है। बताया जाता है कि जितना पानी हरिद्वार से छोड़ा जाता है। उससे कुछ कम होकर यहां पहुंच पाता है। बीच में नहरों आदि में इस पानी छोड़ दिया जाता है। अगर, नहरें भरी चल रही होती हैं तो पानी पूरा यहां तक पहुंच जाता है। माना जा रहा है जितना पानी गंगा में आने वाला है। वह मौजूदा पानी से चार गुना से भी अधिक होगा। इससे गंगा का खाली पड़ा फाट भर जाएगा। जहां बांधों के समीप पानी है, बांधों पर टकराने लगेगा। पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से बारिश होने के कारण गंगा में पानी बढना शुरू हो गया है। बदायूं बाढ़ खंड नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार बैराज से दिन में तीन बार संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन

अवर अभियंता दिलशाद हुसैन की मानें तो 17.500 किमी लंबे बांध चंदनपुर हुसैनपुर बांध पर हुसैनपुर और खेड़ा गांव के बीच में बांध को संवेदशील माना गया है। 34.900 किमी गंगा महावा बांध पर किमी 9-10 के बीच भी गंगा बांध के समीप पहुंच रही है। 17 किमी लंबे उसहैत बांध पर पथरामई के पास और 10.500 किमी लंबे उसावां बांध अटेला पुल के पास संवेदनशील माना गया है। इन स्थानों पर बाढ़ खंड ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed