फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of young man found under a tree after he left home following an argument with his wife.

Budaun News: पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकले युवक का शव पेड़ के नीचे मिला

Fri, 01 May 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found under a tree after he left home following an argument with his wife.
नरेश यादव
उसावां। गूराबरेला गांव में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले एक मजदूर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर शुक्रवार सुबह आम के पेड़ के नीचे मिला है। मृतक की पहचान नरेश यादव (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नरेश यादव बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी अलका से झगड़ा कर घर से निकल गया था। परिजनों ने बताया कि वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। बाद में ग्रामीणों ने शुक्रवार को नरेश का शव गांव से बाहर दक्षिण दिशा में एक आम के पेड़ के नीचे पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामबाबू यादव ने पुलिस को बताया कि नरेश दस साल पहले अलका नाम की युवती को लेकर आ गया था। तभी से वे दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। इस दौरान उनके तीन बेटियां और एक बेटा पैदा हुआ। सबसे छोटी बेटी अभी कुछ माह की ही है। नरेश के सभी बच्चे नाबालिग हैं, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
नरेश की पत्नी अलका ने पुलिस को बताया कि नरेश काफी समय से शराब का सेवन कर रहा था। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसके फेफड़े और गुर्दे में गंभीर संक्रमण हो गया था। अलका के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नरेश घर से निकलते समय झगड़कर गया था। कह रहा था कि आज फंदा ही काट देंगे।

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed