फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP's clean sweep in Land Development Bank elections

Budaun News: भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप

Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP's clean sweep in Land Development Bank elections
बदायूं। जिले में भूमि विकास बैंक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सफलता दर्ज की है। जिले के सभी आठ भूमि विकास बैंकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन

इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में बिसौली से बंटू पाठक, बदायूं से नत्थू लाल वर्मा, इस्लामनगर से रामवीर शर्मा, सहसवान से आदर्श सक्सेना, उझानी से मुन्ना लाल शाक्य, दातागंज से घनेंद्र पाल, अलापुर से देवेंद्र कुमार कश्यप एवं बिल्सी से सोनी सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रतिनिधि पद पर सोनू सिंह निर्विरोध नामांकन
बिल्सी। बिल्सी में सोनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिरासौल निवासी सोनू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। निर्धारित समय में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इस कारण सोनू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गए। इस मौके पर बीडीओ शैली गोविल, भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, अर्जुन सिंह चौहान, गोपाल शाक्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed