फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP against the ravages of law and order on the streets

बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपाई सड़कों पर

Thu, 04 Jun 2015 11:29 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 04 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP against the ravages of law and order on the streets
बदहाल हो रही जिले की कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर डीएम को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर को सौंपा। मांग की कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। जल्द से जल्द इंजीनियर दंपति, ज्वैलरी कारीगर का जल्द खुलासा करने और बक्सा व्यापारी के हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की है। जुलूस के दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपाई पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर जमा हुए। यहां हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि बदायूं की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सरे बाजार व्यापारियों से लूट हो रही है। आए दिन हत्याएं होने से लोग दहशत में हैं। भगवान सिंह शाक्य, अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सूबे में सपा की सरकार आने पर अपराध बढ़ जाता है। गुंडे बदमाश निडर होकर घूम रहे हैं। सत्ताधारी नेता गुंडो-बदमाशों का संरक्षण कर रहे हैं। पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपाई उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक के बाद भाजपाई जुलूस के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर दीपमाला गोयल, उमेश सिंह राठौर, शारदेंदु पाठक, हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, सीमा राठौर, मुनीश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रविंद्र चौहान, अजय मथुरिया, विनोद शर्मा, नंदकिशोर चौहान, अंकित मौर्य, सतीश चंद्र शर्मा, प्रतिमा सिंह, प्रतीक मिश्रा, पप्पू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed